शहर-राज्य

साइबर ठगी के विरुद्ध दुधारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई-दो पीड़ितों को ₹2,950/- की धनराशि वापस कराई गई

संतकबीरनगर। 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुमार कुशवाहा, साइबर सेल प्रभारी दुधारा उ0नि0 अनिल मिश्रा, का0 अनुज कुमार सिंह, का0 ऋषिकेश यादव,रि0का0 हर्ष सिंह राजकुमार, रि0म0 का0 एकता सिंह द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़िता के खाते में 2,950/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

 ₹2,000/- की शत प्रतिशत वापसी

 वादी मोहम्मद फुजैल पुत्र मो0 इस्माइल निवासी पिपराहंकार थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति के खाते में भूलवश धनराशि स्थानांतरित हो गई थी। इसकी सूचना प्राप्त होने पर दुधारा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लिया गया।

वादी द्वारा दिनांक 27.09.2026 को शिकायत दर्ज कर पुलिस से सहायता मांगी गई । शिकायत प्राप्त होते ही साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंक एवं तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। टीम के त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप लगभग 12 घंटे के अंदर ₹2,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

2. ऑनलाइन जूता खरीदने के नाम पर ठगी- 

आवेदक मुबारक निवासी मेलानखुर्द थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा ऑनलाइन जूता खरीदने के लिए भुगतान किया गया था। भुगतान प्राप्त करने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा न तो सामान उपलब्ध कराया गया और न ही धनराशि वापस की गई।

प्रकरण की शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकिंग माध्यमों से धनराशि की रिकवरी हेतु पैरवी की गई। प्रथम चरण में ₹950/- की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई है, जबकि शेष धनराशि की रिकवरी हेतु संबंधित बैंकों से लगातार समन्वय एवं पैरवी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button