ग़ाज़ियाबाद

हाईमास्ट लाइट से रोशन हुआ कौशांबी, मंत्री सुनील शर्मा की निधि से हिमगिरी टावर में लगी हाईमास्ट लाइट

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित हिमगिरी टावर में साहिबाबाद विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की निधि से हाईमास्ट लाइट लगाई गई। लाइट लगने से क्षेत्र में रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होने के साथ ही स्थानीय निवासियों को भी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री सुनील शर्मा के सहयोग से वार्ड के विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं और उसी क्रम में हिमगिरी टावर में भी यह लाइट स्थापित की गई है। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए केवल सड़क और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं ही नहीं, बल्कि व्यवस्थित और बेहतर बुनियादी ढांचे की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कौशांबी में लंबे समय से जिन विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत क्षेत्र में होने वाले कार्य भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना का कौशांबी तक पहुंचना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसके माध्यम से सड़क एवं आसपास के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रयास है कि वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। स्थानीय लोगों से मिलने वाले सुझावों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाता है, ताकि विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से क्षेत्र में रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर हिमगिरी टावर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उन्होंने कौशांबी में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए पार्षद कुसुम मनोज गोयल की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मुख्यमंत्री की ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना उनके क्षेत्र में भी लागू होगी। योजना के लागू होने पर उन्होंने पार्षद का आभार जताते हुए कहा कि इससे कौशांबी के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में भाजपा नेता मुकुल गुप्ता, भाजपा नेता करवा, पूर्व मंत्री सुमित कश्यप, प्लॉट एरिया की महामंत्री उर्मिला अरोड़ा, रमेश चौहान, सुरेश रावत, राजेश वर्मा, रवि कुमार, प्रेम प्रकाश गोगिया, आलोक जैन, गोपाल, पंकज चौहान, ऋषभ चौहान, केआर सिंह, महाराज सिंह, सुनीता सिंह, रश्मि बलूनी, अंशु चौहान, रजनी रावत, प्रियंका गुप्ता, अनीता गोगिया, उषा वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button