शहर-राज्य

मथुरा को 1051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 540.60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 437.64 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान साधु-संतों की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक और ट्रैक्टर की चाबी भी वितरित की गई।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के 7060 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सपेरा समुदाय के 180 लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये की दर से सहायता दी गई। दोनों योजनाओं के तहत कुल 7240 लाभार्थियों को लाभ मिला।

लोकार्पित प्रमुख परियोजनाओं में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन स्थित पागल बाबा मंदिर तक 7.278 किलोमीटर लंबे चार लेन मार्ग और मार्ग के संरेखण में यमुना नदी पर दो लेन सेतु का निर्माण शामिल है। इस परियोजना की लागत 251.55 करोड़ रुपये है। पुलिस लाइन परिसर में 47.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जी12 के चार ब्लॉक वाले ट्रांजिट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया गया। नगर निगम की ओर से पेयजल, नलकूप, पाइपलाइन, सीवर, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य तथा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से पर्यटन सुविधाओं, प्रवेश द्वार, परिक्रमा मार्ग, फसाड लाइटिंग और अन्य विकास कार्य भी लोकार्पित किए गए।

शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाओं में मथुरा-वृंदावन मार्ग से यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर पागल बाबा मंदिर के पास दो लेन फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है। इसकी लागत 44.2985 करोड़ रुपये है। इसके अलावा गोवर्धन के ऊंचा गांव में सखीगिरी पर्वत के ईको रेस्टोरेशन के लिए फेंसिंग, गोवर्धन में पर्यटन सुविधा केंद्र, बरसाना में पार्किंग और होल्डिंग एरिया, राधाकुंड रोड का सौंदर्यीकरण, वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा, पीए सिस्टम और आईटीएमएस, विभिन्न मार्गों के सौंदर्यीकरण तथा नगर निगम क्षेत्र में सड़क-नाली निर्माण से जुड़े कार्यों की आधारशिला रखी गई। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की ओर से 146 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर परियोजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं साथ में मौजूद सांसद हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button