शहर-राज्य

स्कूली वाहन चालकों का 20 अगस्त को होगा नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत स्कूली वाहन चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण के लिए 20 अगस्त को शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, सिद्धार्थनगर में होगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर शिविर में स्कूली वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो चिकित्सकों को नामित करने का अनुरोध किया है।एआरटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी स्कूली वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराई जाएगी, ताकि बच्चों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।उन्होंने बताया कि परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से 8 अगस्त को जारी निर्देश के क्रम में शिविर की तिथि निर्धारित की गई है। अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों के संचालन में सुरक्षा मानकों को मजबूत करना और चालकों की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जांच सुनिश्चित करना है।अधिकारियों के अनुसार, वाहन चालकों की नियमित स्वास्थ्य जांच से सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button