शहर-राज्य

किसान सम्मेलन में आधुनिक खेती के गुर सीख किसानों को मिली तकनीकी जानकारी, रामफेर ने जीती बाइक

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर । नावडीह गांव में शनिवार को पीआई इंडस्ट्रीज की ओर से पीआई मित्र किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया। सम्मेलन में किसानों को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती, फसल सुरक्षा और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा के विजेता नावडीह निवासी किसान रामफेर को मोटरसाइकिल की चाबी और कागजात सौंपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर जय प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। मार्केटिंग मैनेजर अमित तिवारी ने धान की उन्नत खेती और खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। टेरेटरी मैनेजर सौरभ राय ने फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक उपाय बताए। किसानों को ‘पीआई मित्र किसान ऐप’ के बारे में जानकारी देते हुए उत्पाद की प्रामाणिकता जांचने और डीबीटी के माध्यम से लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। बताया गया कि रामफेर ने 18 जुलाई को धान की फसल के लिए ‘नॉमिनी गोल्ड’ 200 एमएल दवा खरीदी थी। बोतल पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर उनका नाम लकी ड्रा में शामिल हुआ। 13 अगस्त को घोषित परिणाम में उन्होंने मोटरसाइकिल जीती। शनिवार को जय प्रकाश शर्मा और विकास छाबड़िया ने उन्हें बाइक की चाबी व कागजात सौंपे। इस मौके पर रिटेलर्स, कृषि प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button