शहर-राज्य

हर घर तिरंगा यात्रा के अवसर पर मौजूद जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार 

जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा

मथुरा/वृंदावन। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ई-रिक्शा की ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान तिरंगे से सजे ई-रिक्शा के माध्यम से देशभक्ति के साथ स्वच्छ ब्रज का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया गया।

वृंदावन मंडी स्थित दारुक पार्किंग के पास आयोजित कार्यक्रम में ई-रिक्शा चालकों को यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और स्वच्छ ब्रज अभियान में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ई-रिक्शा पर डस्टबिन और स्वच्छता संदेश वाली नेमप्लेट लगाने की शुरुआत भी की गई।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद तिरंगे से सजे ई-रिक्शा की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के दौरान “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button