ग़ाज़ियाबाद

तीज के रंग में रंगा इनरव्हील क्लब, संस्कृति संग पर्यावरण संरक्षण का दिया संदे-‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ का लिया संकल्प, सदस्यों को बांटे कपड़े के बैग

एनसीआर। इनरव्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट 301 की ओर से गुरुवार को तीज उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। पारंपरिक रंगों और उल्लास से सजे कार्यक्रम में महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेहंदी, चूडिय़ों, पारंपरिक परिधानों और मनोरंजक गतिविधियों के बीच पूरा आयोजन तीज की खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में तीज पर्व के पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। क्लब की सदस्यों ने कहा कि तीज जैसे त्योहार महिलाओं को एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंकिता सिंह, पत्नी विजय सिंह, एसपीजी ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। स्वाति को बैंगल क्वीन, सरिता चोपड़ा को मेहंदी क्वीन तथा सोनी को लखी सिंधारा गर्ल चुना गया। विजेताओं को क्लब की ओर से सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता और पारंपरिक अंदाज से सभी का मनोरंजन किया। तीज उत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओÓ अभियान चलाया गया। क्लब की ओर से सभी सदस्यों को एक-एक कपड़े का बैग और लकड़ी का कंघा वितरित किया गया। सदस्यों ने प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। क्लब की पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंह ने सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। इन्हें मिल-जुलकर मनाने से आपसी भाईचारा और सामाजिक जुड़ाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशी के साथ पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव डॉ. शेली गर्ग ने किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में क्लब की सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज से जुड़े गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। मेहंदी और चूडिय़ों से सजी महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव का माहौल और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर क्लब की सदस्य डॉ. ईहा, डॉ. मधुश्री, डॉ. पूजा, सविता, सरिता, उमा गोयल, डॉ. हिमानी, स्वाति, ममता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया। इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित तीज उत्सव में जहां भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली, वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की खुशियों के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को भी जोड़ा जा सकता है। तीज के उल्लास, महिला सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button