शहर-राज्य

नगरपंचायत मगहर का वार्ड नम्बर 10 शेरपुर बदहाली के कगार पर


-यहां बनी सड़कें व नालियां हैं टूटी,राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
-जरा सी बारिश में नाले का गंदा पानी बहता है सड़कों पर
-गंदगी होने से जान लेवा बीमारियों का बढ़ गया है खतरा
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर का वार्ड नंबर 10 शेरपुर इन दिनों बदहाली का दंश झेल रहा है।वार्ड में जगह-जगह टूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त नालियां वार्ड की पहचान के साथ ही लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बनी हुई हैं। सड़कों की हालत खराब होने के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं नालियों की समुचित सफाई और मरम्मत नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है।जरा सी बरसात होने पर स्थिति और बदतर होजाती है।
एडवोकेट नसीम हुसैन खान व मोहल्लेवासियों का कहना है कि वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश होते ही नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। इससे लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क और नाली के बीच अंतर भी स्पष्ट नहीं रह जाता, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।वार्ड की टूटी सड़कों के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। जगह-जगह गड्ढे होने से बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।आड़े कहा कि लंबे समय से सड़क और नालियों की मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।वहीं, वार्ड में जगह-जगह फैली गंदगी से भी लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कूड़ा-कचरा और गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे जानलेवा बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।लोगों ने नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग करते हुये कहा कि नगर पंचायत की ओर से वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाना चाहिए। टूटी सड़कों की मरम्मत के साथ क्षतिग्रस्त नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान गंदा पानी सड़कों पर न फैले। लोगों ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की है।समय रहते सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बरसात के दौरान वार्ड की स्थिति और गंभीर हो सकती है।लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से वार्ड नंबर 10 शेरपुर में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा सड़क और नाली निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
इस सम्बंध में पूछे जाने पर सभासद प्रतिनिधि सुहेल अख्तर ने कहा कि हां उनका वार्ड बदहाल है छाप दीजिये।सड़कें नालियां टूट गयी हैं।गन्दा पानी सड़क पर आजाता है।इसके लिये पम्पसेट से पानी निकलवाना पड़ता है।लेकिन कब तक।आगे बताया कि 15वें में यह कार्य होजाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button