शहर-राज्य

सीडीओ के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा/तिरंगा रैली

 सभी अधिकारी/कर्मचारी व सम्मानित नागरिकगण ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 17 अगस्त 2026 तक अपने-अपने कार्यालयों/घरों पर तिरंगा झण्डा फहराये और दूसरों को भी करें प्रेरित

संतकबीरनगर।  जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में *हर घर तिरंगा* कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ में भारतीय तिरंगा फहराते हुए *विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा* में प्रतिभाग किया।

*तिरंगा यात्रा* आयोजन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 अगस्त 2026 तक सभी सम्मानित जनपदवासी अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा झंडा फहराएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार *हर घर तिरंगा अभियान* का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है तथा देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना के विकास के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रान्तिकारियों एंव शहीदों को याद करना तथा श्रद्धासुमन अर्पित करना है। 

उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियों, तिरंगा प्रदर्शनियों और अन्य जमीनी स्तर की जन-भागीदारी जैसी गतिविधियों के साथ दिनांक *15 अगस्त 2026 स्वतन्त्रता दिवस समारोह* को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ पूरे जनपद में भव्य रूप से मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button