शहर-राज्य

निपुण भारत मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजना – बीईओ बुद्धसेन सिंह

 मथुरा।विकासखण्ड नंदगांव में संचालित तीसरे बैच के पांच दिवसीय समापन के दौरान एफ.एल.एन. प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ बुद्धसेन सिंह ने कहा कि जब इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को लाभान्वित किया जाएगा। उसके बाद ही विद्यालयों में से लेकर निपुण भारत मिशन योजना शासनादेश के अनुरूप ही प्रदेश को निपुण होने में देर नहीं लगेगी।शासन ने पहले इस योजना को कक्षा तीन तक रखा गया था। अब इसे आगे करते हुए कक्षा पांच तक कर दिया गया है। नोडल एआरपी भारती यादव ने कहा कि एनसीईआरटी के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है।इस अवसर पर उन्होंने निपुण भारत मिशन की सफलता को देखते हुए एफ.एल.एन.के समस्त बैचों को सफल बनाने की अपील करते हुए प्रशिक्षार्थियों से अपने अपने विद्यालयों को निपुण बनाए जाने को कहा। इस अवसर पर उपस्थित संदर्भ दाता गणों राजेश कुमार, दिनेश कुमार, नवीन शर्मा, हर्ष गौतम आदि ने प्रशिक्षार्थियों से क्रम संख्या एक से लेकर अंतिम प्रशिक्षु तक अपने जीवन की एक घटना को अवगत कराते हुए अपने विधालय के अनुरूप परिचय भी कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मुख्य अतिथि बीईओ बुद्धसेन सिंह, नोडल एआरपी भारती यादव, संदर्भदाता राजेश कुमार, दिनेश कुमार, नवीन शर्मा, हर्ष गौतम, कंप्यूटर टैक्निकल विनय कुमार मिश्रा, नवीन कुमार शर्मा, पंकज आदि के साथ साथ प्रशिक्षार्थी  शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का जन समूह उपस्थित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button