गंगाजल लेकर आ रहे कांवडियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। दिल्ली मेरठ मुख्य मार्ग पर मोदी शुगर मिल के निकट भाजपा के जिला महामंत्री देवेंद्र चौधरी एवं उनके साथियों द्वारा शिव भक्त कांवडियों की सेवा में लगाए गए कांवड सेवा शिविर में गंगाजल लेकर आ रहे कांवडियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शिविर में शिव भक्त कांवडियों खाने रहने व चिकित्सा की व्यवस्था में आयोजकों की टीम दिन रात लगी है। इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह, पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा, मनोज शर्मा, पूर्व सभासद मोहित तोमर, अनिल सेन, पिंकी चौधरी, नवीन जायसवाल, प्रमोद शर्मा, कृष्ण शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के आयोजक देवेंद्र चौधरी ने बताया कि शिविर के माध्यम से शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं। शिविर में शिव भक्तों के आराम, चिकित्सा, खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।


