शहर-राज्य

तथास्तु सेवा समिति द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविर

उज्ज्वल रस्तौगी मेरठ

तथास्तु सेवा समिति द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० सोमेंद्र तोमर, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील भराला, एम.एल.सी. धर्मेंद्र भारद्वाज पहुंचे।
तथास्तु सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी को पटका पहनाकर स्वागत किया, सभी ने शिविर में पधारे शिव भक्तों की सेवा की तथा प्रसाद वितरित किया व तथास्तु सेवा समिति के द्वारा संचालित शिविर में प्रदान की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की, जिन शिव भक्तों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या है उनका शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क उपचार किया जा रहा है तथा सभी शिव भक्तों को शिविर में सात्विक जलपान व भोजन प्रदान किया जा रहा है। तथास्तु सेवा समिति के द्वारा कावड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों को भी सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शिविर की सुंदर व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन करने में गोपाल शर्मा के साथ मुख्य रूप से प्रताप मिश्रा गुलाब सिंह तंवर, प्रज्ञा शर्मा, इंदु रानी, अमित भारद्वाज, इंद्रजीत, यश गोस्वामी, अजय भारद्वाज, आशीष वत्स, शीतल, सोनिया, खुशबू व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button