शेरगढ़ में प्राचीन गोपीनाथ मंदिर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
चांदी का मुकुट व चांदी की बांसुरी गायब पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
मथुरा। जनपद के कस्बा शेरगढ़ में प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में दोपहर करीब 12. 25 बजे लगभग दो व्यक्तियों के द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट एवं चांदी की बांसुरी एवं अन्य सामान की ताला तोड़ कर की चोरी कर ले गए।
सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें दो व्यक्ति बिना नंबर की एक हीरो होंडा बाइक पर दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने दोपहर को प्राचीन गोपीनाथ मंदिर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
मंदिर के गुसाई खेमचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह दोपहर को मंदिर के पट बंद करके खाना खाने गए थे वह वापस आए तो उनको मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला अंदर जाकर देखा तो गोपीनाथ भगवान जी के मुकुट एवं बांसुरी मंदिर में नहीं थी। घटना की सूचना तुरंत 112 एवं थाना शेरगढ़ को दी गई। सूचना मिलते ही थाना शेरगढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंच गई और पास में ही लगे सीसीटीवी चेक किये जिसमें एक हीरो होंडा बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति दिखे जो की दोपहर को करीब 12.15 पर रेकी करते हुए दिखाई दिए मंदिर के आसपास घूम रहे थे थोड़ी देर बाद करीब 2.25 पर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम।
थाना शेरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द चोरों की पहचान एवं चोरी का खुलासा किया जाएगा. ग्रामीणों का कहना है कि कश्बा में चोरों को पुलिस का कोई भय नहीं है जबकि पूर्व में भी मदन मोहन मंदिर में चोरी हो चुकी थी उसके पश्चात भी कोई सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई इसके पश्चात पुन दूसरी घटना देखने को मिली दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है।