ग़ाज़ियाबाद

पप्पू यादव के बयान पर लोनी में उबाल, भाजपाइयों ने फूंका पुतला, लोनी बस स्टैंड पर लगाए जोरदार नारे 

गाजियाबाद। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की ओर से संसद में भगवा चोला पहनकर सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में रविवार को लोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोनी के नंबर-2 बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद की टिप्पणी को सनातन धर्म और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा संगम विहार मंडल के मंडल मंत्री सौरभ शर्मा ने कहा कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की टिप्पणी सनातन धर्म के प्रति अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा है और इसके संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सांसद को अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। रविवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लोनी के नंबर-2 बस स्टैंड पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश नजर आया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों को किसी भी धर्म और समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उनका आरोप है कि सांसद की टिप्पणी से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सांसद अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्ट रूप से माफी मांगें और भविष्य में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किसी भी टिप्पणी से बचें।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री सौरभ शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म देश की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े धर्म के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य सांसद तक यह संदेश पहुंचाना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों को समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और सांसद से माफीनामा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पुतला दहन और प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता मनीष शर्मा, तन्नू शर्मा, सुनील राजभर, संजीव, सौरभ प्रताप, दीपक कौशिक, प्रदीप कुमार, राहुल वर्मा, जितेन राजपूत, धीरज, सुनील, शैलेंद्र और सुनील फौजी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button