शहर-राज्य

मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान में काजी आबिद अली को मिली अहम जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जनपद के जाबजौवा निकट हॉलौर निवासी काजी अब्दुल हामिद वर्षों पूर्व अपने परिवार के साथ रोज़गार की तलाश में मुंबई चले गए थे। उन्होंने ट्रक चालक के रूप में कड़ी मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण किया और अपने पुत्र काजी आबिद अली को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षा दिलाई। वर्तमान में काजी आबिद अली स्नातक हैं और मुंबई के कुर्ला में रहकर सामाजिक कार्यों के साथ शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अपनी उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता के बल पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में काजी आबिद अली को मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र प्रदेश के पर्यवेक्षक के रूप मे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने पर उनके पैतृक गांव तथा आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर काजी हाजी अयूब, काजी इरशाद अहमद, काजी शमशाद अहमद, काजी अकरम, सैय्यद हैदर रिजवी, शेख अब्दुल रहीम, प्रधान इनामुद्दीन, काजी अफसर अली, काजी नियाज अहमद, शौकत अली, चौगले तथा पठान सकील सहित अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button