कावड़ यात्रा के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक, कावड़ यात्रा के पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दिए निर्देश*

*वेलकम इंडिया हापुड़ ब्यूरो*
हापुड़ जनपद की *कलेक्ट्रेट सभागार* में *जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह* की अध्यक्षता में *सावन माह कावड़ यात्रा* के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु *मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट* के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कावड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टर में 24×7 भ्रमणशील रहेंगे। ड्यूटी चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कावड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए। कावड़ मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं प्राथमिक चिकित्सा शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कूड़ा निस्तारण हेतु अतिरिक्त सफाई कर्मी की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाए जाएं। कावड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया जाए। अवैध वसूली, डीजे पर प्रतिबंध एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा किसी भी घटना की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, हापुड़ पिलखवा विकास प्राधिकरण वी०सी० मुकेश चंद्र , अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार,समस्त उप जिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



