शहर-राज्य

घर से लगातार निकल रहे सांप के बच्चे, परिवार में दहशत

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

मोहाना/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खंड नौगढ़ के करीमपुर महापाली चौराहा स्थित अजय गुप्ता के घर में बीती रात से लगातार सांप के बच्चे निकलने से परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। परिजनों का दावा है कि अब तक करीब 30 सांप के बच्चे घर से निकल चुके हैं, जबकि उनका निकलना अभी भी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाया गया है, जो सुरक्षित तरीके से सांपों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
परिवार के सदस्य भय के कारण सतर्कता बरत रहे हैं और घर के भीतर रहने में भी असहज महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और पूरे घर की जांच कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार घर से लगातार सांप के बच्चे निकल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button