श्री हित आरोग्य शिविर में मौजूद संस्थान के पदाधिकारी, चिकित्सक एवं मरीज
श्री हित आरोग्य शिविर में 120 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
मथुरा/छाता। श्री हित सुकृत लाल गोस्वामी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में श्री हित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम नगला जटवारी में रविवार को “श्री हित आरोग्य शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के करीब 120 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर में हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्य अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल गोयल तथा फिजिशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार राउल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार संबंधी सलाह दी। वहीं डॉ. पदम अग्रवाल के नेतृत्व में ब्लड टेस्ट टीम ने मरीजों की आवश्यक रक्त जांच भी की।
शिविर में दिव्यांग संस्थान की टीम ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं पैर उपलब्ध कराने की सेवा दी। इस कार्य में आयुष कुलश्रेष्ठ, सोनू पाण्डेय, पवन कहार (इंडियाज़ फास्टेस्ट ब्लेड रनर) सहित अन्य सेवाभावी सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में श्री गौरव शास्त्री की उपस्थिति भी रही।
ट्रस्ट की ओर से बंटी शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, दिव्या शर्मा, साक्षी वत्स, संजिल शुक्ला, चिराग ठाकुर, जय चौधरी, मुकेश जादौन, शेखर सिंह सहित सभी सहयोगियों एवं सेवाभावियों का आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ब्रज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ऐसे सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।



