जनता के बीच पहुंचे धनपति वर्मा, बोले-झूठे दावों से नहीं बदलती गांवों की तस्वीर

बोले-जनहित के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी पीछे नहीं हटेगी
वेलकम इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। समाजवादी अधिवक्ता सभा के 128 विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता धनपति वर्मा एडवोकेट ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का व्यापक भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम लौकहा, कल्लिया, मांगतपुर, पुरवा, जार, केशौपुर, खजुरिया, पचपेड़ा, रमपुरा, दौलापुर एवं करोड़ में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संघर्ष का भरोसा दिलाया।जनसंपर्क के दौरान धनपति वर्मा एडवोकेट ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार से कराह रही है, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं और किसान अपनी फसलों की उचित कीमत तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को जनता की वास्तविक समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। सरकार केवल दावों और प्रचार के सहारे विकास की तस्वीर पेश कर रही है, जबकि गांवों में पहुंचने पर जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और किसानों, नौजवानों, मजदूरों, महिलाओं तथा गरीबों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।धनपति वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। धनपति वर्मा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना ही समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।डॉक्टर ऋषि पाल वर्मा, कामता प्रसाद,राजीव कुमार वर्मा,सतीश कुमार वर्मा, वीर प्रताप सिंह,सुरेश चंद्र, सेवाराम,जगदीश लोधी, शोभित,वेद प्रकाश दीक्षित, शंकर लाल,अरमान अली, अरविंद राजपूत,प्रशांत कुमार गंगवार,आदि रहे।



