शहर-राज्य

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्त, संदिग्धों की हुई सघन जांच

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

मोहाना/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में सघन गश्त की। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में ककरहवा चौकी पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने सीमा क्षेत्र में पैदल और वाहन से संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा से आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। टीम ने सीमावर्ती गांवों के लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी जुटाई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस या एसएसबी को देने की अपील की। संयुक्त टीम ने कहा कि सीमा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि तस्करी, अवैध आवागमन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस के अनुसार, सीमा क्षेत्र में आगे भी इसी तरह संयुक्त गश्त और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button