शहर-राज्य

चिल्हिया साइबर सेल ने ठगी के ₹3,500 पीड़िता के खाते में कराए वापस

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

चिल्हिया/सिद्धार्थनगर। थाना चिल्हिया साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक युवती के ₹3,500 उसके बैंक खाते में वापस कराए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, शाहा पकड़ी निवासी लाली बरई पुत्री राहुल शर्मा ने 13 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर वित्तीय साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना चिल्हिया साइबर सेल ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठगी गई ₹3,500 की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद, कांस्टेबल राम पाल तथा आरक्षी बृजेश कुमार और चन्द्रजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button