शहर-राज्य

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोहसीन हत्याकांड का कर दिया खुलासा,स्विफ्ट कार और लोहे की रॉड के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

हरेन्द्र शर्मा

हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट की पुलिस टीम ने न्यू बिस्मिल्लाह होटल के पास डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की गई मोहसीन हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में खुलासा किया है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को दोताई पुल नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार,एक लोहे की रॉड और एक बांस का डंडा बरामद हुआ है।पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया कि मृतक मोहसीन ने अपना एक पुराना पुश्तैनी मकान किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। मुख्य आरोपी नवाब इस मकान को खुद खरीदना चाहता था। इसके अलावा,मृतक मोहसीन ने आरोपी नवाब से कुछ रुपए उधार भी ले रखे थे। मोहसीन जब नवाब पर अपने रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था। तो इसी लेनदेन और मकान के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।बीती 29 जून 2026 को मोहसीन अपनी ससुराल गाजियाबाद से बस के द्वारा लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी नवाब ने अपने साथियों के साथ उसका पीछा किया। जैसे ही मोहसीन न्यू बिस्मिल्लाह होटल के पास बस से उतरते समय ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और मोहसीन के सिर में लोहे की रॉड व डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मोहसीन गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसकी मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया था। मेरठ मेडिकल में इलाज के दौरान मोहसीन मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button