शहर-राज्य

नीमा ने तेज किया सदस्यता अभियान, आयुष चिकित्सकों से जुड़ने की अपील

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की जिला शाखा ने सदस्यता अभियान को गति देते हुए रविवार को जनपद के विभिन्न आयुष चिकित्सकों से संपर्क किया। पदाधिकारियों ने चिकित्सकों से संगठन की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की, जिसे चिकित्सकों ने सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र सदस्यता फॉर्म जमा करने का आश्वासन दिया।
अभियान के दौरान नीमा के जिलाध्यक्ष डॉ. जावेद कमाल ने कहा कि संगठन आयुष चिकित्सकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक चिकित्सकों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश मिश्रा, डॉ. मसूद अख्तर, डॉ. आर.एन. जायसवाल, डॉ. शुभ्रा पांडे, डॉ. अरुण द्विवेदी, डॉ. रफीउद्दीन खां तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राधेश्याम पांडे मौजूद रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन आयुष चिकित्सकों ने अभी तक जिला स्तर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें शीघ्र पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि भविष्य में शासन-प्रशासन स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button