शहर-राज्य

31 जुलाई की “सामाजिक समरसता महारैली” को ऐतिहासिक बनाने को सुभासपा ने कसी कमर

मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 31 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली “सामाजिक समरसता महारैली” को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव और प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश रितेश राम मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता रितेश राम ने की। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और महारैली में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, महानगर अध्यक्ष दानिश कुरेशी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, शानू, नासिर, विधानसभा अध्यक्ष इरशाद, जिला प्रवक्ता नाजिम, डॉ. हनीफ, राजकुमार साहू, मुशाहिद हसन समेत मुरादाबाद, अमरोहा और संभल के पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों ने 31 जुलाई की महारैली में अधिक से अधिक जनभागीदारी का संकल्प लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने पर सहमति बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button