मन की बात: कार्यकर्ताओं ने लिया पीएम मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। ग्राम करौंदा खालसा के बूथ संख्या 248 और 249 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक आयोजन किया गया। भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने इस प्रसारण को सुना।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, स्वच्छता, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण करने और स्थानीय उत्पादों (लोकल) को बढ़ावा देकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए हर नागरिक की सहभागिता अत्यंत जरूरी है। तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के इस कल्याणकारी संदेश को क्षेत्र के घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।इस अवसर पर कौशल किशोर सिंह, सूरज यादव, मंडल महामंत्री बालगोविंद मिश्रा, प्रधान बलराम मौर्या, गोपाल सिंह, सेक्टर प्रमुख बद्री गुप्ता, रामराज चौहान, बलराम निषाद, पप्पू चौरसिया और राम प्रसाद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।




