शहर-राज्य

हापुड़ में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,692 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

हरेन्द्र शर्मा

हापुड़ जनपद में जिला अधिकारी श्रीमती कविता मीना के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 692 पोलियो बूथों का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि जनपद में कुल 2,74,600 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।जिला  प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ योगेश गुप्ता ने बताया कि बूथ दिवस के उपरांत सोमवार से 530 पोलियो टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके हैं। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनपद का कोई भी पात्र बच्चा पोलियोरोधी दवा से वंचित न रहे।जिला  अधिकारी महोदया श्रीमती कविता मीना एवम् मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार आहूजा ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button