शहर-राज्य

थाना पंचायत दिवस पर पहुचा डुमरिया मठ के भूमि का मामला

एसडीएम तमकुहीराज ने कहा कि रिपोर्ट तलब की गयी है

कुशीनगर। धन दयाल पाण्डेय

जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरिया मठ के आवश्यकता से अधिक भूमि पर बने कब्रिस्तान एवं पूरा तत्व बिभाग से जांच के मामले में आज तरयासुजान थाने पर लगे समाधान दिवस में एसडीएम तमकुहीराज ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट मांगा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्यवाही तत्काल की जाएगी। जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाने के ग्राम डुमरिया मठ में काफी दिनों से मठ के भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए महंथ एवं वादी रूद्रानंद गिरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरा तत्व विभाग से जांच करायी जाए जिससे मठ के दबे हुए अवशेष भगवान की मूर्ति वगैरह अन्य साक्ष्य उपलब्ध हो उस हिसाब से कार्यवाही की जाए। साथ ही जब 48 डिसमिल भूमि ही कब्रिस्तान के नाम अंकित है तो करीब 100 डिसमिल कब्जा क्यों किया गया। मठ की भूमि को सुरक्षित किया जाए। आज इस मामले में थाना तरयासुजान में दिवस प्रभारी एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि इस पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की गयी है। रिपोर्ट आतें ही कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button