बढ़ते कदम संस्था द्वारा स्ट्रीट चाइल्ड एवं वंचित बच्चों को दिलाई नहीं पहचान

मुरादाबाद।। बढ़ते कदम संस्था द्वारा किड्स वर्ल्ड प्ले स्कूल में एक भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट चाइल्ड एवं वंचित बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना तथा उनके भीतर आत्मविश्वास का विकास करना था। प्रतियोगिता का संचालन संस्था की अध्यक्ष सृष्टि अधिकारी ने किया|
प्रतियोगिता में लगभग 30 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। ग्रुप A – जूनियर उस्ताद में संध्या ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय तथा अनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप B – सीनियर सितारे में अनामिका प्रथम, अनन्या द्वितीय एवं मिष्टी सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।प्रतियोगिता का जजमेंट नीलू सिन्हा, गीतिका जोशी और सुप्रीत सिंह द्वारा किया गया| कार्यक्रम में गीतांजलि पांडे, राघव ,धवल दीक्षित,रमेश कुमार आर्य, रवि यदुवंशी कमल गोला, नेपाल सिंह, प्रिंस चौहान,आदर्श भटनागर, अमर सक्सेना, नक्षत्र चौहान के साथ बढते कदम संस्था की टीम से राकेश सैनी,केशव,ऋषि,अंजना, चारू,नैतिक, रश्मी,जतिन अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे



