शहर-राज्य

ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत सिम्भावली पुलिस ने दो वारंटी दबोचे

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ 

हापुड़। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के अंतर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान के दौरान न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button