शहर-राज्य

नवीन अनाज मंडी बनी अवैध कब्जों का अड्डा, जिम्मेदार मौन

​जहांगीराबाद। नगर की नवीन अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि यहाँ के गलियारे अवैध कब्जे में तब्दील हो चुके हैं। मंडी प्रशासन की उदासीनता के कारण न केवल व्यापारियों ने सार्वजनिक गलियारों पर कब्जा कर लिया है, बल्कि मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

               जानकारी के अनुसार मंडी के जिन गलियारों को किसानों की उपज लाने-ले जाने और वाहनों की आवाजाही के लिए छोड़ा गया था, वर्तमान में इन गलियारों पर व्यापारियों ने अपनी उपज और बोरियाँ जमाकर बांस के टट्टर व पक्का कब्जा कर लिया है। इससे न केवल किसानों को अपना अनाज उतारने में मशक्कत करनी पड़ रही है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी बनी रहती है। किसानों का आरोप है कि जगह न मिलने के कारण उन्हें काफी दूर अपनी ट्रॉली खड़ी करनी पड़ती है, जिससे उपज की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। ​हैरानी की बात यह है कि यह अवैध कब्जा मंडी सचिव और निरीक्षक के कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। जब मामले में मंडी इंस्पेक्टर पुष्पराज को फोन के माध्यम से लगभग चार पांच दिनों पहले इस अवैध कब्जे के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर कब्जे को रुकवा दिया गया है जबकि वर्तमान में भी गालियारे में अवैध कब्जा क़ायम है। ​वहीं इस संबंध में मंडी सचिव धीरज कुमार ने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि गलियारों पर कब्जा है, तो इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इन अवैध कब्जों को हटवाकर मंडी की व्यवस्था में सुधार करता है, या फिर यह समस्या इसी तरह बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button