शहर-राज्य

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर खराब रैंक प्राप्त करने वाले विभागों को दिए निर्देश,जनपद की रैंक में लाए सुधार डीएम

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा*

हापुड़ जनपद की जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी के द्वारा बैठक में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा मे जिन विभाग की प्रगति खराब रही उन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने प्रोजेक्ट वाइज समीक्षा के दौरान जिन विभागो की रैंक सी0 डी0  की श्रेणी में है उनको निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर फिडिंग का कार्य सही प्रकार से किया जाए जिससे जनपद की रैंक प्रभावित न हो। आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व जिन विभागों की खराब रैंक प्राप्त हुई है उसमें सुधार किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत डाटा फीड करना सुनिश्चित करें।बैठक में उपजिलाधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी,उप निदेशक कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग /विद्युत/ जल निगम / सिंचाई सहित अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button