शहर-राज्य
पेट्रोल पम्पो पर बढ़ रही भीड़, पेट्रोल और डीज़ल के लिए परेशान हो रहे लोग

संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला के बभनी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीज़ल के लिए लम्बी लाइन देखने को मिली। वाहन चालक हलकान नज़र आये।
बेलहर कला ब्लाक के बभनी पेट्रोप पम्प पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की लम्बी भीड़ देखने को मिली। भले ही प्रशासन द्वारा क़ोई कमी नहीं है के दावे किये जा रहे हों लेकिन पेट्रोल पम्पो पर लग रही लम्बी भीड़ देखने को मिली। लोग जरकिन और डिब्बो में लोग डीजल लेकर जा रहे हैं।



