शहर-राज्य

गरमी से राहत के लिए निगम की एक नयी पहललुओ और धूल से बचाव के लिए निगम की नयी पहलशहर के प्रमुख मार्गाे पर फॉग कैनन व्हीकल से करायी जा रही मिस्ट फॉगिंग

राजीव मोंगरा
दैनिक वेलकम इंडिया
सहारनपुर। नगर निगम ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने तथा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए एक नयी पहल की है। निगम के उद्यान विभाग द्वारा शहर के प्रमुख मार्गाे पर फॉग कैनन व्हीकल द्वारा मिस्ट फॉगिंग( जल की महीन फुहार यानि धुुंध की तरह) करायी जा रही है। नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर शहर में भीषण गर्मी के .ष्टिगत मिस्ट फॉगिंग करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉग कैनन व्हीकल से मिस्ट फॉगिंग कराये जाने से जहां मौसम का तापमान कम होता है वहीं यह लोगों को लू से बचाती है। इससे मौसम में भी शीतलता आती है और लोगों को इससे राहत का अहसास होता है। उन्होंने बताया कि इससे हवा में धूल के कण भी कम होते है। इस तरह मिस्ट फॉगिंग पर्यावरण की .ष्टि से भी बहुत उपयोगी है।
उन्होंने बताया कि आज दिल्ली रोड, हसनपुर चौक, कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड तथा देहरादून रोड आदि प्रमुख मार्गाे पर फॉग कैनन व्हीकल द्वारा मिस्ट फॉगिंग करायी गयी है, यह फॉगिंग अब लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button