ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सफलता, अवैध असलहे सहित आरोपी गिरफ्तार

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शस्त्र अभियान” के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध असलहा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



