प्रतीक यादव के निधन की खबर सुन लखनऊ पहुंचे समाजवादी पार्टी नेता महेश चंद शर्मा गोल्डी भैया
मथुरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया।आकस्मिक निधन की दुखद खबर सुनते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा ऊर्फ गोल्डी भैया मथुरा से अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक सामाजिक एवं पारिवारिक लोगों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। इस मौके पर गीता यादव, वंदना मिश्रा, रीता यादव, चंद्रकांता साहू, रिंकी यादव, संजना पटेल, रीना रावत, अंजू यादव, लता जयसवाल, अजय चौधरी, रवि शर्मा एडवोकेट, भूरा चौधरी, जीतू ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।



