शहर-राज्य

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा : के सी त्यागी 

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। रालोद में शामिल होने के बाद जनपद ग़ाज़ियाबाद में प्रथम बार आगमन पर पूर्व सांसद के सी त्यागी का यू पी गेट से लेकर मोदीनगर तक कई जगहों पर रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम गर्ग के निवास स्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता मेंउन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रालोद मज़बूत होगा तो एनडीए मजबूत होगा । उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा । रालोद कार्यकर्ताओं से कहा कि वो जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराए । उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह जी ने लोकदल का निर्माण ही किसानों, मजदूरों व नौजवानों, दलितो की आवाज़ उठाने के लिए किया था । रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत यू पी गेट, साहिबाबाद, मेरठ रोड रालोद कार्यालय, मोरटा , लैंड क्राफ्ट सोसायटी, असालतपुर, मुरादनगर, मोदीनगर सहित एक दर्जन स्थानों पर उनका स्वागत किया गया । इस दौरान उन्होंने रास्ते में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह जी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी, व शहीद आशाराम त्यागी जी कीं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर रालोद के ज़िलाध्यक्ष रामपाल सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वीर सिंह एडवोकेट, सुरेन्द्र त्यागी , परदेश सचिव रण बीर दहिया, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम गर्ग क्षेत्रीय महामंत्री बिटटू ख़ंजर पुर, विनोद गौतम, अरुण दहिया एडवोकेट, अरुण कुमार भुललन, हिमांशु नागर, मनोज कुमार राठी, प्रदीप मुखिया, पपन मास्टर , देवेंद्र चेयरमैन पतला,अनिल त्यागी चेयरमैन निवाडी ,योगेश फफराना, नरेन्द्र जाटव, मनोज त्यागी, आलोक चौधरी, जयवीर नेहरा, अरुण कुमार शर्मा, अकरम खान, हाजी तौहिर, अनुज त्यागी, देवेंद्र प्रधान, जुनैद , बीर सिंह सलेमाबाद, सुमन चौधरी, राखी सिंधु, निहाल चंद जाटव , आकाश गौतम एडवोकेट, हरपाल सिंह एडवोकेट, जोनी जाटव, अमित जाटव, आदित्य गौतम एडवोकेट आदि शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button