हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हुआ भंडारों एवं ठंडे छबील का आयोजन

छोटे-छोटे बच्चों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न स्थानों पर भंडारो एवं ठंडे पानी की प्याऊ का आयोजन किया गया
दिल्ली रोड परतापुर स्थित संस्कार एकेडमी स्कूल में छोटे-छोटे स्कूली छात्र-छात्राओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया तत्पश्चात बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी की प्याऊ एवं भंडारों का भी आयोजन किया गया
विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति द्वारा संस्कार एकेडमी में बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया जिसमें सीमा शर्मा आरती अनीता प्रधान कामना शर्मा प्रवीण शर्मा एवं डेढ़ सौ बच्चों ने भाग लिया
शताब्दी नगर स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासियों ने एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जिसमें विभिन्न प्रकार के पकवान भगवान को भोग लगाने के पश्चात आम लोगों में वितरित किए गए इस भंडारे में
प्रवीण शर्मा, शोभिर सिंह, अमित भारद्वाज, बनी सिंह, अमित वशिष्ट, कमल सिंह, पी एस त्यागी, अजय चौधरी के साथ समस्त पंचवटी कॉलोनी निवासियों का भरपूर सहयोग रहा वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री संचालक करण खुराना ने ठंडे पानी की प्याऊ का आयोजन किया और गर्मी में गुजर रहे राहगीरों की प्यास बुझाई




