शहर-राज्य

*ग्रीन वुड सिटी गॉडविन में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुंदरकांड का पाठ व बाबा का 56 भोग का हुआ भव्य आयोजन

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम ग्रीनवुड सिटी गॉडविन में 108 परिवारों से हनुमान बाबा का भोग आया जिसे मातृशक्ति ने बड़े ही मनोभाव से सजाया व पैकिंग की पंडित बृजेश शास्त्री ने हनुमान बाबा का चोला चढ़ाया साथ ही सुंदरकांड का पाठ कॉलोनी निवासियों द्वारा किया गया। इसके उपरांत बाबा की आरती की गई वह 56 भोग प्रसाद का भोग लगाकर उपस्थित अपार जनसमूह को वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजीव जैन ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृशक्ति व एन.के.अग्रवाल दिनेश गोयल धर्म कुमार गुप्ता देवेश चौहान दीपक पुंडीर पंकज उम्मेद सिंह ओंकार रश्मिकांत राजुल वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button