चैत्र पूर्णिमा पर मां शीतला मंदिर पर लगा मेला, हजारों लोगों ने किया दर्शन-पूजन

मिर्जामुराद। आराजी लाइन ब्लॉक के प्रतापपुर गांव (मिर्जामुराद) स्थित मां शीतला माता मंदिर पर गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा पर मेला का भव्य आयोजन किया गया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शीतला के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में दूर दराज से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची और मां का दर्शन किया वही महिलाओं द्वारा मंदिर के आसपास प्रसाद स्वरूप भोजन बनाकर चढ़ाने के बाद ग्रहण किया गया।गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से भव्य मेरे का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से बड़े ही धूमधाम से मां शीतला के दरबार में चैत्र पूर्णिम पर होते आ रहा है।मंदिर के पास भक्तों द्वारा जय माता दी, जय माता दी कि गूंज होती रही पूरे मंदिर परिसर में भक्त मां के दर्शन के लिए लगे रहे।वही शाम में मंदिर के पास ही मां के दरबार में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है भक्तगण मां के भजनों पर नाचते-गाते झूम उठते है।वही छोटे-छोटे बच्चे खिलौने व महिलाएं मेले में घरेलू सामान खरीदते नजर आई।सुरक्षा के मद्देनजर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल पीएसी बल के साथ मेले में भम्रण करते नजर आए।




