शहर-राज्य

सेहूड़ा में हरित क्रांति की शुरुआत, पंचायत परिसर से गांव के प्रवेश द्वार तक लगाए पौधे…….

ग्राम प्रधान अफजाल अहमद बोले— “पेड़ ही आने वाली पीढ़ियों की सबसे बड़ी पूंजी हैं”

संतकबीरनगर(ब्यूरो)।
पर्यावरण संरक्षण और हरित ग्राम की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सेहूड़ा में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंचायत भवन परिसर तथा ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार पर अशोक, सागवान, अर्जुन, शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने कहा कि, “वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ नहीं बनाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। ग्राम पंचायत सेहूड़ा को हराभरा और स्वच्छ बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।”
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। ग्राम पंचायत पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को लगातार जागरूक करने का कार्य करती रहेगी। इस दौरान
ग्राम पंचायत सचिव शैलेन्द्र यादव ने कहा कि”पेड़ प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। हर व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा होगा।” पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम रोजगार सेवक चंद्रशेखर, प्रधानाध्यापक असरारुल हक, पंचायत सहायक शाजिया परवीन, मसीहुद्दीन, अमित कुमार, बाबू राम सहित ग्राम पंचायत के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button