एक पेड़, माँ के नाम” अभियान के तहत दयाल एग्रीटेक ग्रुप में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

उज्ज्वल रस्तौगी मेरठ
मेरठ। परतापुर स्थित दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित दयाल एग्रीटेक ग्रुप के फार्म परिसर में “एक पेड़, माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप श्रम आयुक्त (डीएलसी) राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी रघुबर यादव, दयाल एग्रीटेक ग्रुप के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) नीरज शरण श्रीवास्तव सहित कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों, अधिकारियों व कर्मचारीयों ने पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश देते हुए सैकड़ों पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़, माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।




