शहर-राज्य

साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को थाना दुधारा की साइबर सेल टीम ने दिलाई राहत 10,000 रु0 की धनराशि कराई वापस

संतकबीरनगर। 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना दुधारा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के फ्राड का 10,000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया है। 

 अब्दुल हसीब पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम सेमरियावाँ थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा बी०एड० में प्रवेश दिलाने के सम्बन्ध में एक व्यक्ति से सम्पर्क किया गया था। उक्त व्यक्ति के कहने पर आवेदक द्वारा 10,000 (दस हजार रुपये) हस्तांतरित किये गये थे, धनराशि हस्तांतरित किये जाने के उपरान्त उक्त व्यक्ति द्वारा आवेदक का फोन रिसीव नहीं किया जा रहा था, जिससे आवेदक को अपने साथ साइबर ठगी होने की आशंका हुई। इस पर आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर साइबर शिकायत दर्ज करायी गयी। उक्त शिकायत की जाँच के क्रम में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, प्रभारी साइबर सेल उ0नि0  अनिल मिश्रा, का0 अनुज कुमार, का0 ऋषिकेश यादव, का0 हर्ष सिंह व म0 का0 एकता सिंह साइबर सेल ne सम्बन्धित व्यक्ति से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके उपरान्त उक्त व्यक्ति द्वारा आवेदक से सम्पर्क कर उसकी 10,000 रु0 की सम्पूर्ण धनराशि वापस कर दी गयी। आवेदक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क दुधारा की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button