शहर-राज्य

समाजसेवी अवध ठकुराई की निःशुल्क बस सेवा बनी हजारों लोगों का सहारा

/कुशीनगर धन दयाल पाण्डेय

। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए समाजसेवी अवध ठकुराई की पहल किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन (1 जुलाई) के अवसर पर जनसेवा का संकल्प लेते हुए अहिरौली दान से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की थी। यह सेवा लगातार संचालित हो रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात

यह निःशुल्क बस सेवा विशेष रूप से विद्यार्थियों, मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, मजदूरों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला मुख्यालय तक आने-जाने में लगने वाला किराया बचने से लोगों को आर्थिक राहत मिल रही है, वहीं समय पर अपने आवश्यक कार्य भी पूरे कर पा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की जनहितकारी पहल बहुत कम देखने को मिलती है। लोगों का मानना है कि इस सेवा से दूर-दराज के गांवों के निवासियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी सुविधा मिली है। कई यात्रियों ने इस पहल को समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

समाजसेवी अवध ठकुराई ने कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वे आगे भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा बिना किसी शुल्क के आम जनता के लिए उपलब्ध है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
क्षेत्र में इस पहल की व्यापक चर्चा है और विभिन्न वर्गों के लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। आम नागरिकों का कहना है कि यदि ऐसी जनकल्याणकारी पहलें लगातार होती रहें, तो आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button