नदी मे नहाने गये तीन भाई नदी मे डूबे स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डियाप्रतापगढ़ । जनपद कोतवाली क्षेत्र दो सगे व एक चचेरा भाई गर्मी से राहत पाने नदी मे नहाने गये जो अचानक गहरे पानी मे चले गये और कुछ देर बाद नदी मे डूब गये।विस्तृत सूचनानुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर सोनारी मोहल्ला निवासी तीन किशोर अमित सोनी(17), कृष्ण कुमार सोनी(14) अनुराग सोनी (13) स्थानीय नदी खीरीवीरी पुल के पास मे नहाने गये और डूबने लगे। नदी के उस पार मछली पकड रहे लोगो की निगाह डूब रहे बच्चो पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें बचाने के लिए हल्ला गुहार मचाया।लेकिन तब तक देर हो चुकी थी तीनों लड़के नदी के पानी में समा गए थे।खबर अनुसार नदी मे डूबे तीनो बच्चो मे दो सगे भाई और एक चचेरा भाई था।नदी मे डूबे तीनो बच्चो की तलाश मे स्थानीय गोताखोर और मल्लाह प्रयासरत है तथा मौके परसीओ सिटी आशुतोष मिश्रा, नगर कोतवाल सुभाष यादव समेत भारी पुलिस बल व बडी सख्या मे भीड जुटी हुई है।



