शहर-राज्य
सडीएम गोवर्धन द्वारा चलाये गये खाद्य सुरक्षा अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कंप, दूध भोग विक्रेता सहित मिठाई की दुकानों से लिये सेम्पल

मथुरा/गोवर्धन। गर्मी की शुरुआत होते ही बाजार में बिकने वाले मिलावटी व दूषित पदार्थो से लोगों में बीमारियां फैलती है। उसी को लेकर गोवर्धन उप जिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश के निर्देशन में गोवर्धन दानघाटी सहित सोंख अड्डा, डीग अड्डा पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया, जहाँ उन्होंने खाध विभाग की टीम के साथ दूध भोग विक्रेताओं सहित मिठाई की दुकानों सहित अन्य खाध सामिग्री विक्रेताओ की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया । कई दुकानों से टीम ने सेम्पल भी लिये जिन्हे चेक करने के लिये लैब भेजा गया। उप जिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने चेकिंग अभियान के दौरान सभी व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी भगवत सिँह गुर्जर भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहें।



