शहर-राज्य

प्रा. स्वा. केन्द्र दुधारा मे हुई चोरी, पीड़िता ने दी तहरीर

संतकबीरनगर। दुधारा थाना मुख्यालय से चंद कदम दूरी पर चोरों ने दिन दहाड़े चोरो ने निजी आवास के पीछे से दरवाजा तोड़कर नकदी और ज़ेवर उठा ले गये।
दुधारा थाना के स्थानीय गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र दुधारा में तैनात स्टाफ नर्स पुष्पा शर्मा ने मुकामी पुलिस को दिये गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह दिनांक 17 अप्रैल को दो बजे से चार बजे के बीच अपने सहकर्मियों के साथ डिलीवरी करा रहीं थीं। डिलीवरी कराने के बाद वह अपने निजी सरकारी आवास पर गई तो पीछे का टूटा हुआ था और वह पीछे से बन्द था जिसकी सूचना उन्होंने अपने सहकर्मियों को दी। सहकर्मियों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो बड़ा बक्सा और अलमारी खुला हुआ और सामान इधर उधर फैला हुआ था। अज्ञात चोर मेरा बाली, पावज़ेब, नथ्था और नकद 6000 उठा ले गये।
उन्होंने मामले में तत्काल कानूनी कार्यवाही की मांग की है। थाना से चंद कदम की दूरी पर हुई दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना की क्षेत्र मे चर्चा जोरो पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button