शहर-राज्य

उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जरैला में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मथुरा।  विकासखण्ड नंदगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जरैला में विभिन्न प्रजातियों के अनेक पोंधे लगाकर ग्रामीण अभिवावकों, अध्यापकों एवं छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विधालय में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मौहमम रियाज एवं ग्राम पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य सरफराज खान एवं कल्लू खान ने संयुक्त रूप से कहा कि पौधे मानव जीवन की आधार शिला हैं। आक्सीजन से लेकर खाद्य सामग्री तक जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान पेड़ों से ही होता है। प्रधानाध्यापक त्रिलोक चंद दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे रोपित कर उनका संरक्षण करना अतिआवश्यक है।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक पवन कुमार ने किया। विधालय प्रांगण में उपस्थित लोगों में बीबीसी कल्लू खान, सरफराज खान, समिति अध्यक्ष रियाज खांन, प्रधानाध्यापक त्रिलोक चंद दुबे, सहायक अध्यापक गणों में मौहम्मद आसिफ अख्तर,पवन कुमार,सुमन वर्मा, आशीष लवानिया,राधा शर्मा, देवेन्द्र कुमार, मधु शर्मा, शिक्षा मित्र हेमन्त कुमार, सुधा यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री में बविता, आबिदा एवं हसीना आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button