शहर-राज्य

राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता ग्रहण एवं स्वागत समारोह सम्पन्न,लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। विजयनगर स्वर्गीय विक्रम प्रमुख जाटव की धर्मशाला  में राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता ग्रहण एवं स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अनेक लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की 

 कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल परिवार में शामिल होने वाले सभी नए साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन की विचारधारा के साथ जनसेवा का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद गौतम ने किया। कार्यक्रम का संयोजन अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जाटव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी रहे। चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की जनहितकारी नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर  नौशाद,  वेद प्रकाश, जगदीश, रुपेश, नीरज कुमार, अजय कुमार, सुधीर कुमार,  नसीम, नानी, हर्षित कुमार सहित अनेक साथियों ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, विधानसभा अध्यक्ष आलोक चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी, सीताराम सेन, पूर्व सभासद  शिवकुमार बावरिया, अमित चौहान नरेंद्र, चंद्रपाल, कल्याण सिंह, जितेंद्र, देवांश, ललित, बिजेंद्र,  मनीष सहित राष्ट्रीय लोकदल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button