थाना दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास/गैर-इरादतन हत्या के मुकदमे से संबंधित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 अदद लाठी-डंडे बरामद

संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयास / गैर इरादतन हत्या के मुकदमे से सम्बंधित 03 नामजद अभियुक्तों को पंचावा मोड़ के पास से गिरफ्तार क़र सम्बंधित न्यायालय भेज दिया।
थाना दुधारा के थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में उ0नि0 रामसूरत प्रसाद, उ0नि0 सतीश कुमार तिवारी, हे0का0 रंजन कौशल, का० सोनू यादव, का0 मनीष वर्नवाल, का० अरविन्द गौड, रि०का० रत्नेश अग्रहरी तथा चालक का० भूपेन्द्र दूबे ने मुखबिर की सूचना पर अनिल कुमार पुत्र ज्ञान दास, रोहित कुमार पुत्र राम सुभग, राहुल कुमार पुत्र मोलहू प्रसाद निवासीगण ग्राम टेकन्सी टेकन्सा को मु0अ0सं0 0271/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/105/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से सम्बंधित अभियुक्तों को पंचावा मोड़ के पास से समय करीब 03:20 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना स्थल (अहिरौली तिराहा) के पास खेत से वारदात में प्रयुक्त 02 अदद लकड़ी के डंडे/फट्टा भी बरामद किए गए हैं।
थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के कारण दिनांक 23.06.2026 को अहिरौली तिराहे पर साधू पान की दुकान के पास इन लोगों ने अपने ही गांव के अजय कुमार पुत्र अम्बिका प्रसाद को लाठी-डंडों व लात-मुक्कों से जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा था। इसके बाद अभियुक्तों ने पीड़ित के घर जाकर भी दोबारा मारपीट की थी। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण पीड़ित अजय कुमार कोमा में चला गया था, जिसकी इलाज के दौरान दिनांक 07.07.2026 को मृत्यु हो गई। अजय कुमार की मौत की खबर सुनकर तीनों अभियुक्त आज जिले से बाहर भागने की फिराक में पंचावा मोड़ पर खड़े थे, तभी पुलिस टीम ने इन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।


