शहर-राज्य

यूपी के साथ पूरे देश में हो रहा ग्रापए का विस्तार:संजय द्विवेदी*

पत्रकारों की बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कार्ड का किया वितरण..

प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर शुक्ला को किया गया सम्मानित

बस्ती/ संतकबीरनगर । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में पत्रकारों के परिचय पत्र वितरण का कार्यक्रम टाटा मोटर्स के शोरूम एसपी ऑटोव्हील्स गोटवा में आयोजित किया गया।

जीपीए के प्रदेश महामंत्री डॉ0 संजय द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मंडल अध्यक्ष बलराम त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों के हित में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की एवं एकजुट होकर समाज में होने वाली कुरीतियों एवं जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कलम का प्रयोग करने की बात कही।

जिससे समाज में एक अच्छे पत्रकार की भूमिका में दिखाई दें और आपके द्वारा प्रसारित की गई खबर से किसी गरीब,असहाय जरूरतमंद की मदद हो सके। 

प्रदेश महामंत्री डॉ0 संजय द्विवेदी ने कहा कि 1986 में हम लोगों के अगुआ संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल द्वारा एक सपना देखा गया था कि समूह के माध्यम से विभिन्न जनपदों में हम जनता की आवाज को अखबार के माध्यम से रखें और उन्होंने एक मजबूत संगठन का निर्माण किया। जिसका नामकरण ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के रूप में हुआ।

उन्होंने कहा कि पूर्व में कम संसाधन में जिस तरह संगठन द्वारा विस्तार का क्रम जारी रखा गया।

उसका परिणाम है कि आज जीपीए पूरे भारत का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार हो रहा है और पत्रकार के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक एवं टाटा मोटर्स एसपी ऑटोव्हील्स के निदेशक अखिलेश दुबे ने कहा कि पत्रकार हित में जो भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जाना है उसके लिए अभिभावक के रूप में निरंतर सहयोग की भावना बनी रहेगी।

उन्होंने सभी पत्रकारों को बताया कि सभी का बीमा कराया जा चुका है और समय-समय पर रिन्यूअल भी कराया जाता है।

सुरक्षा की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण योगदान है।

*कार्यक्रम में प्रशासनिक सेवा में चयनित युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बस्ती जनपद के हरैया क्षेत्र के सकरदहा निवासी प्रखर शुक्ला (आईएएस) को संगठन के पदाधिकारियो द्वारा अंगवस्त्र सील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*

कार्यक्रम का संचालन पंकज त्रिपाठी द्वारा किया गया।

शिक्षाविद एवं पत्रकार धनीश त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए उपस्थित लोगों आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनार्दन पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ0एसके सिंह, पंकज त्रिपाठी, अनिल कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार दूबे, रुबल कमलापुरी, सूर्य नारायण उपाध्याय, संतोष कुमार उपाध्याय, हाफिज जावेद, प्रशांत कुमार पाण्डेय, विजय पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, अभय जीत सिंह, प्रेम कुमार सिंह, राम ललित यादव, राजित राम यादव, प्रेमसागर पाठक, अनूप कुमार मिश्र, बिंदेश्वरी प्रसाद, राजाराम, आदित्य सिंह, राजेश राज, बेचू लाल अग्रहरि, सूरज मिश्रा, उमेश कुमार पाल, समसुल हक, विनोद सोनकर, दिलीप कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार, अरुण मिश्रा,विवेक मिश्रा,राधेश्याम यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, धनीश त्रिपाठी, महेंद्र उपाध्याय, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, एसएन द्विवेदी, अजीत पाल, सुनील उपाध्याय, सतीश कुमार उपाध्याय, अतुल कुमार सिंह, 

बृज किशोर यादव, इंद्रीश सिद्दीकी, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद्र, अनूप लाल श्रीवास्तव, बजरंगी लाल, बृजेश पाल सिंह, परशुराम वर्मा, कुलदीप चौधरी, बीके लाल, रामकृपाल दुबे, विमलेश श्रीवास्तव, अमरेंद्र पाण्डेय, अभय दुबे सोनू, सिद्धार्थ चौहान, सुशील द्विवेदी, सत्यराम, शकील, परवेज आलम, मंटू, मोहम्मद असलम, शक्ति शरण उपाध्याय, ज्ञानचंद द्विवेदी, शंकर यादव, नवीन तिवारी, योगेश्वर त्यागी, गुंजेश्वरी प्रताप सिंह, संतोष कसौधन, दिनेश चंद्र, डीके सिंह, राम जनक यादव, दिनेश कुमार पटेल, राकेश चौधरी, रामजीत पाण्डेय, नरेंद्र कुमार मिश्र, श्रवण कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार, लाल जी वर्मा, अफजाल अहमद कुरेशी, हेमंत पाण्डेय, कृष्ण दत्त द्विवेदी, आनंद शुक्ला, सोनू पाण्डेय, विनय पाठक, उमेश चंद्र मिश्र, चंद्रेश दुबे, महेंद्र कुमार सोनी, बिंदेश्वरी लाल श्रीवास्तव, विष्णु कुमार शुक्ल, विजय कुमार शर्मा, विनय कुमार जायसवाल, जटा शंकर पाण्डेय, बृजेश गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button